गाजियाबाद में अरूण कुमार की हत्या बाइक पर बैठाने को लेकर हुए विवाद में हुई थी। मामले में विजयनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अभी भी फरार बताए जा रहे है। पुलिस की माने तो हत्या से पहले आरोपी व मृतक ने साथ बैठक कर नशा किया और जुआ खेला था। (Friends kill friend) एसीपी निमिष पाटील ने बताया कि राजकुमार निवासी चरण सिंह कॉलोनी ने तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के साले की हत्या विजयनगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेन्स एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को एक आरोपी तरूण कुमार निवासी चरण सिंह कालोनी को मिल्ट्री ग्राउंड से दबोच लिया गया है।
ये भी पढ़ें : Noida : बढ़ सकती हैं Elvish Yadav की मुसीबतें, जानें कैसे
पूछताछ में आरोपी ने बताया पूरा मामला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अरूण कुमार (मृतक), आकाश नाथ उर्फ लूली व गौरव उर्फ सिम चारो दोस्त थे। हम चारो नशा करने एवं जुआ खेलने के आदी हैं। गत 27 अक्टूबर की रात हम चारो ने एक साथ बैठकर नशा किया एवं जुआ खेला था। (Friends kill friend) अरुण कुमार जुआ में जीत गया उसके बाद हम चारो लोग खाना लेने गये थे, मैं तथा आकाश व गौरव तीनो मोटर साईकिल से खाना लेकर के.ए कॉलोनी के लिए चल दिये उसके गेट के बगल में पेड़ के नीचे रुक गये। थोड़ी देर बाद अरुण भी पीछे से वहां आ गया। वह गाली देकर बोला की तुम मुझे मोटर साईकिल पर क्यों नही बैठाकर लाये। इसपर आकाश व अरूण की बहस हो गयी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। तभी तीनों ने योजना बनाकर अरूण के सिर पर ईट मारकर उसकी हत्या कर दी।
एसीपी ने कहा कि बाकी दो फरार आरोपियों को भी जल्द धर दबोच लिया जाएगा
इसके साथ ही लात-घूसे मारते रहे जबतक की विश्वास नहीं हो गया कि वह मर गया है। (Friends kill friend) इसके बाद तीनों ने ईट छिपाई को बाइक पर बैठकर फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

