GB Nagar School Closed: शहर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कहर से जूझ रहा है। शनिवार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में दृश्यता शून्य हो गई है. इसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. यह फैसला नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए लिया गया है. हालांकि, शिक्षक स्कूलों में काम करते रहेंगे.
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देश
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बढ़ते कोहरे के कारण गौतमबुद्ध नगर में सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए लागू है।
कई हिस्सों में घना कोहरा
गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों में सबसे कम तापमान है। आईएमडी ने कहा है कि शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. पालम वेधशाला के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे दृश्यता शून्य थी.

