Weather Update : सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के अटैक से यातायात, रेलवे और हवाई यात्रा प्रभावित हो रही हैं प्रचंड ठंड के प्रकोप से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
ठंड तोड़ रही सारे रिकार्ड
बता दें आज रविवार की सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य हो गई है मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें। सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना रोज काम पर जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा हाड़ कंपा देने वाली ठंड काम पर जाने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है शीतलहर से खुद को बचाने के लिए लोग दस्ताने, कैप, मफलर पहनकर फुल पैक होकर चल रहे हैं।
आईएमडी ने और भी ज्यादा घने कोहरे की भविष्यवाणी
घने कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं, उड़ाने भी प्रभावित हैं और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अभी घने से भी ज्यादा घना कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने सड़कमार्ग से आने वाले यात्रियों को ज्यादा सावधान रहने को कहा है अपने वाहन से आने वाले लोगों से आईएमडी ने अपील की है कि फॉग लाइट का यूज करें और इसके अलावा खतरनाक स्थितियों को देखते हुए, दृश्यता में सुधार होने तक यात्राएं रोकने की सलाह दी है। इसमें खासकर एक्सप्रेसवे की यात्रा नहीं करने की सलाह शामिल है।
IMD के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है इसके साथ ही ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। वहीं अगले 4 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिम इलाकों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे रहने के आसार हैं। दिल्ली ठंड, शीतलहर, घने कोहरे के साथ साथ प्रदूषण की मार भी झेल रहा है राजधानी की हवा का AQI बेहद ही गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।

