कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) पुलिस थाना बीटा-2 पुलिस व स्वाट टीम द्वारा, फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश (drug smuggling gang exposed) करते हुए महिला अभियुक्ता सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा, 400 ग्राम अवैध चरस, घटना में प्रयुक्त एक वर्ना कार, एक मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 148 फ्लिपकार्ट कम्पनी के लिफाफे, 38 पैकिंग पॉलीथिन, 03 पालीथिन के पैकेट व 04 मोबाइल फोन बरामद।
थाना बीटा-2 पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.चिन्टू ठाकुर पुत्र गंगा सिंह 2.बिन्टू उर्फ कालू पुत्र गंगा सिंह 3.जय प्रकाश पुत्र रमाशंकर व 4.अभियुक्ता वर्षा पुत्री नरेश को नवादा गोलचक्कर थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है। (drug smuggling gang exposed) अभियुक्तों के कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा, 400 ग्राम अवैध चरस, घटना में प्रयुक्त एक कार एक मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 148 फ्लिपकार्ट कम्पनी के लिफाफे, 38 पैकिंग पॉलीथिन, 03 पालीथिन के पैकेट, घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है।
अपराध का तरीका
सभी अभियुक्त शातिर किस्म के गांजा व चरस तस्कर है, जिनका एक गिरोह है। (drug smuggling gang exposed) गिरोह के नेटवर्क में रिंकू उर्फ सेठ भारी मात्रा में शिलाँग से गांजा व चरस लेकर आता है जिसे चिन्टू व बिन्टू के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूट कराने का काम किया जाता है। चिन्टू व बिन्टू दोनों आपस में भाई हैं ये वर्षा एवं जयप्रकाश के माध्यम से चरस व गाँजे को ग्राहकों तक पहुँचाते हैं। वाट्सएप्प कॉल के माध्यम से अपना नाम व पहचान छिपाते हुए चिन्टू व बिन्टू ग्राहक से सम्पर्क करते हैं और वर्षा व जयप्रकाश को लोकेशन दिया जाता है और लोकेशन पर माल सप्लाई किया जाता है।
एक दिन में वर्षा और जयप्रकाश 40 से 50 पुडियों की सप्लाई कर देते हैं पुड़िया का वजन 10 ग्राम , 20 ग्राम व 50 ग्राम होता है। पुलिस से पकड़े जाने के डर से गुमराह करने की नियत से ये लोग फ्लिपकार्ट के लिफाफे खरीदकर फ्लिप कार्ट के लिफ़ाफ़ों में गांजा व चरस को रखकर दिल्ली एनसीआर व नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सेक्टरों, कम्पनियों व यूनिवर्सिटी आदि में फोन द्वारा सम्पर्क कर वर्ना कार व मोटरसाइकिल की सहायता से आर्डर (गांजा/चरस) को गंतव्य स्थान पर पहुँचाते हैं जिसका पेमेंट आनलाइन बिन्टू के खाते आता है। (drug smuggling gang exposed) अभियुक्तों से बरामद गांजे की सप्लाई चैन के सम्बन्ध गहनता से जानकारी की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। बरामद गांजा व चरस की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच है।
अभियुक्तों का विवरण
1. चिन्टू ठाकुर पुत्र गंगासिंह निवासी सदरपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर मूल पता बहढनपुर थाना डिबाई, जिला बुलन्दशहर।
2.बिन्टू उर्फ कालू पुत्र गंगा सिंह निवासी आम्रपाली सैफायर, थाना सेक्टर-39 नोएडा, गौतमबुद्धनगर। मूल पता बहढनपुर, थाना डिबाई, जिला बुलन्दशहर।
3.जय प्रकाश पुत्र रमाशंकर निवासी सेक्टर-45 थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर मूल पता गाँव जगदरा, थाना सिकन्दरपुर, जिला बलिया।
4.अभियुक्ता वर्षा पुत्री नरेश निवासी जिला बुलन्दशहर हाल पता ओमीक्रोन-3, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1. 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा
2. 400 ग्राम अवैध चरस
3. एक कार वर्ना रजिस्ट्रेशन नम्बर DL8CAE6158 (घटना में प्रयुक्त)
4. एक मोटर साइकिल UP16DH3106 (घटना में प्रयुक्त)
5. 04 मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त)
6. 148 फ्लिप कार्ट कम्पनी के लिफाफे
7. 38 पैकिंग पालीथिन
8. 03 पालीथिन के पैकेट
9. इलैक्ट्रोनिक तराजू
10. एक ड्राइविंग लाइसेंस
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 594/2023 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर बनाम उपरोक्त सभी
2. मु0अ0सं0 214/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना नरसैना, जिला बुलन्दशहर, बनाम बिन्टू उर्फ कालू
3. मु0अ0सं0 564/2019 धारा 354/506 भादवि थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर बनाम चिन्टू
4. मु0अ0सं0 936/2021 धारा 10 गुण्डा अधिनियम थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर बनाम चिन्टू
5. मु0अ0सं0 84/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना सेक्टर-142 गौतमबुद्धनगर बनाम चिन्टू
6. मु0अ0सं0 177/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सेक्टर-113 गौतमबुद्धनगर बनाम वर्षा

