ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने पेड़ पर मफलर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Greater Noida Suicide Case) कर ली है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख छेत्र के साइट 3 क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले एक युवक ने ग्रीन बेल्ट में बने पार्क में अपने मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। (Greater Noida Suicide Case) मृतक की पहचान 48 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश मूल रूप से बुलंदशहर में स्थित नरसेना का रहने वाला है। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक निजी सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने युवक को पेड़ से लटके हुए देखा उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरा और पड़ताल की तो सबके पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है अभी आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है । मंगलवार की सुबह ग्रीन बेल्ट में उसकी लाश फांसी पर लटकी हुई मिली।
आत्महत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी पुलिस
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (Greater Noida Suicide Case) पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुकेश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

