राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना समाने आई हैं। जहां एक सामूहिक रूप से रेप का शिकार हुई नाबालिग के साथ आरोपी ने फिर से वारदात को अंजाम दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे 5 वीं मंजिल से फेक दिया। पीड़ित का इलाज अभी डीडीयू अस्पताल में चल रहा हैं।
16 साल की नाबालिग के साथ रेप की घटना
घटना राजधानी के द्वारका नॉर्थ इलाके की है जहां पिस्टल के बल पर एक 16 साल की नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। लड़की ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपी ने उसे विल्डिंग के पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने लड़की के परिवार को सुचना दी और उसे नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया।
मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
मामले में पुलिस ने नबालिग के बयान पर दुष्कर्म, हत्या समेत अन्य धारों में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ज्ञात हो कि लड़की के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। लड़की के माँ ने आरोप लगाया की पहले घटना मे शामिल लोग जेल से बाहर आने के बाद लड़की के ऊपर बयान बदलने के लिए आरोप लगा रहें थे, घटना को उन्होंने ने हिन अंजाम दिया होगा हैं। हालांकि ऐसी संभावनाओं से पुलिस ने इनकार किया हैं।
आरोपी और पीड़िता पहले से एक दूसरे को जानते है : पुलिस
घटना को लेकर पुलिस ने अनुमान जताया कि आरोपी और पीड़िता पहले से एक दूसरे को जानते हैं। लड़के की पहचान हो चुकी हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि लड़की अपने परिवार के साथ ही रहती है। बीते सोमवार को लड़की घर पर अकेले थी, माता पिता घर पर नहीं थे। उस दौरान आरोपी लड़की के घर पहुँचा और पिस्टल दिखा कर उसे घर के पास की एक विल्डिंग में ले गया। जिसके बाद वहां लड़की के साथ जबरदस्ती की। जिसके विरोध करने पर उसने पीड़िता को पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।