Lucknow News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने पांच राज्यों मध्य प्रदेश,तेलंगाना, राजस्थान,छत्तीसगढ़ व मिज़ोरम में विधानसभा आम चुनावों (Assembly Elections 2023) की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने यह कहा कि चुनाव आयोग के लिए असली चुनौती सरकारी मशीनरी व धनबल आदि के दुरुपयोग को रोककर चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने की है। इस पर लोकतंत्र का भविष्य निर्भर है।
हवा हवाई घोषणाओं पर अंकुश
बसपा प्रमुख ने कहा कि ख़ासकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा चुनाव को गलत दिशा में प्रभावित करने के लिए लुभावने वादे व हवा हवाई घोषणाओं आदि पर अंकुश लगना ज़रूरी है, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया है। जातिवाद व साम्प्रदायिकता का उन्माद व हिंसा के खिलाफ सख़्त कार्रवाई अति आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें पूरी डिटेल
अच्छे रिज़ल्ट की उम्मीद
मायावती ने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी समझौता करने के अलावा, मिज़ोरम को छोड़कर, राजस्थाऩ व तेलंगाना राज्य में अकेले ही बिना किसी से कोई समझौता किए हुए चुनाव लड़ रही है और इन राज्यों में अच्छे रिज़ल्ट की उम्मीद भी की है।
Assembly Elections 2023:- कब और कहां होगी वोटिंग, नतीजे कब आएंगे ?
| राज्य | वोटिंग | कितनी सीटें |
| मिजोरम | 7 नवम्बर | 40 |
| छत्तीसगढ़ | 7 और 17 नवम्बर | 90 |
| मध्यप्रदेश | 17 नवम्बर | 230 |
| राजस्थान | 23 नवम्बर | 200 |
| तेलंगाना | 30 नवम्बर | 119 |
यह भी पढ़ें: AMU के छात्रों ने किया फिलिस्तान को सपोर्ट, लगाए अल्लाह-हू-अकबर के नारे, मचा बवाल

