प्रवर्तन निदेशालय ने Delhi liquor scam मामले में शुक्रवार को नया सप्लीमेंट्री आरोप पत्र दायर किया हैं। जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब रद्द की गई दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहली बार आरोपी के रूप में नामित किया है। वहीं इस मामले में उसने आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया है।
Delhi liquor scam आम आदमी पार्टी भी आरोपी
दिल्ली शराब मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद बाहर आए अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म नहीं होती दिख रहा हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुक्रवार को दाखिल किए गए नए आरोपपत्र में जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहली बार अब रद्द हो चुके दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। ईडी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) को भी आरोपी बनाया है।
क्या है पूरा मामला
मामला अब खत्म हो चुकी Delhi liquor scam 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित है।इस मामले में जांच एजेंसियों ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और सांसद संजय सिंह समेत आप के कई शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया है। केजरीवाल और सिंह फिलहाल सशर्त जमानत पर हैं।

