गाजियाबाद के मोदीनगर में बीते दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2 अलग लग जगह छापे मारकर expired product पकड़े। लोकप्रिय और बड़ी कंपनियों के प्रमुख उत्पाद जो एक्सपायर हो चुके थे उसे बेचते हुए और गोदाम स्टोर कर रखा हुआ उत्पाद विभाग द्वारा पकड़ा गया। छापे में बरामद प्रोडक्ट साल-2019 में ही एक्सपायर हो चुके थे लेकिन उसके बाद भी मार्केट में बेचे जा रहे थे। मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान-गोदाम मालिक को नोटिस जारी कर जवाब देने कहा है।
भारी संख्या में expired product बरामद
मोदीनगर क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने छापे को लेकर बताया कि गुरुवार शाम को गोविंदपुरी में हिमांशु सचदेवा के दुकान और गोदाम पर विभाग द्वारा छापेमारी की गई। दुकान और गोदाम दोनों एक-दूसरे से 500 मीटर दूरी पर ही स्थित हैं। जहां छापे के दौरान विभाग को कैडबरी कंपनी के चॉकलेट, बॉर्नविटा, हॉर्लिक्स, ऑरियो बिस्केट बड़ी संख्या में मिले जो एक्सपायरी थे। इसमें कुछ उत्पाद साल-2019 में एक्सपायरी हो चुके थे।
मालिक के पास संतोषजनक जवाब नहीं
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि expired product के भंडारण को लेकर दुकान-गोदाम मालिक हिमांशु सचदेवा से पूछताछ में मालिक ने बताया कि कैडबरी कंपनी के एक्सपायरी प्रोडक्ट क्वार्टरली वापस करते हैं। लेकिन -2019, 2020 के एक्सपायरी प्रोडक्ट अब तक वापस क्यों नहीं किए गए पर मालिक के पास संतोषजनक जवाब नहीं थे।
दुकानदार को विभाग का नोटिस
अधिकारी ने बताया कि दुकान-गोदाम मालिक ने प्रॉपर डॉक्यूमेंट्स भी नहीं दिखाए, और कंपनी के प्रतिनिधी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। फिलहाल इस पूरे सामान की गिनती कर दुकान-गोदाम मालिक हिमांशु सचदेवा को नोटिस दिया गया हैं जिसके जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

