दिल्ली- हरियाणा समेत उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। चिलचिलाती गर्मी ने दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे लोग घर के अंदर रहने को मजबूर हो गए हैं। कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं, सोमवार को दिल्ली के नजफगढ़ में एक बार फिर देश में सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले चार दिनों में यह तीसरा दिन है जब नजफगढ़ सबसे गर्म क्षेत्र रहा है। वहीं राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। गर्मी के चलते कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की हैं।
पांच दिनों का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को हरियाणा और दिल्ली में कई जगहों पर भीषण गर्मी के साथ साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी लू और दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा करने का आदेश
भीषण गर्मी के कारण कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है और उन्हें ऑनलाइन शिक्षण विकल्प अपनाने के लिए कहा है। दिल्ली के जिन स्कूलों ने अभी तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा नहीं की है, उन्हें असहनीय गर्मी के कारण तुरंत बंद करने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने भी अत्यधिक गर्मी के कारण सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है।

