राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से यात्रियों का काफी समय बचेगा, क्योंकि अब वे एक ही स्टेशन से मेट्रो और नमो भारत क्यूआर टिकट दोनों खरीद सकेंगे।
यात्रियों को मिलेगा आसान यात्रा की सुविधा
यह पहल NCR निवासियों के लिए आसान यात्रा विकल्प प्रदान करेगी। यह सहयोग “वन इंडिया-वन टिकट” पहल के अनुरूप है, जिससे यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से नमो भारत और दिल्ली मेट्रो दोनों सेवाओं के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकेंगे। MOU पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
ये भी पढ़ें : Delhi News : दिल्ली पुलिस ने किया बड़ी वारदात का भंडाफोड़, अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार
DMRC मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा नमो भारत टिकट
इस एकीकरण के हिस्से के रूप में, आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से नमो भारत ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्री दिल्ली मेट्रो टिकट भी खरीद सकेंगे। इसी तरह, यात्री मेट्रो टिकट खरीदते समय डीएमआरसी मोबाइल ऐप के माध्यम से नमो भारत ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं। इस सहयोग से आरआरटीएस कनेक्ट ऐप पर दिल्ली मेट्रो क्यूआर कोड और डीएमआरसी मोबाइल ऐप पर नमो भारत क्यूआर कोड तैयार करना संभव हो सकेगा, जिससे यात्रियों के अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होगा।

