Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. केजरीवाल पहले ही दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद है. ED, CBI के बाद अब केजरीवाल के खिलाफ NIA शिकंजा कसने वाला है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है.
प्रतिबंधित संगठन से पैसे लेने का आरोप
दरअसल, खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस से फंड लेने के मामले में दिल्ली एलजी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है. उन्होंने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर यह मांग की है. गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि चूंकि आरोप सीएम पर हैं और भारत में प्रतिबंधित आतकंवादी संगठन से राजनीतिक पार्टी को लाखों डॉलर की कथित फंडिंग वाला मामला है इसलिए जांच जरुरी है. उन्होंने आगे लिखा की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गये है जिसकी फोरेंसिक जांच के साथ-साथ अन्य जांच और पूछताछ जरूरी है.
एलजी को क्या शिकायत मिली?
एलजी को आप नेता देवेंदर पाल भुल्लर की रिहाई और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए खालिस्तानी समूह सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर लेने की शिकायत मिली थी।
किसने दर्ज कराई शिकायत ?
यह शिकायत वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया और आप के पूर्व सदस्य मुनीश कुमार राजयदा ने दर्ज कराई है।

