CSK vs RCB: आज अंतिम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दो दिग्गजों- Royal Challengers Bangalore और Chennai Super Kings की भिड़ंत एम. चिन्नास्वामी स्टेडिम में होगी। लगातार 5 मैच में जीत दर्ज कर RCB ने लीग में जोरदार वापसी कर दर्शकों को चौंका दिया है। अब उनके पास शीर्ष 4 में क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका है। हालांकि, यह जीत RCB के लिए पर्याप्त नहीं है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे CSK को भारी अंतर से हराना होगा।
दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला
जीत की लय में चल रही Bangalore के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। यह तभी संभव है जब वह Chennai को 18 रन या उससे अधिक से हराए। Bangalore को Chennai के खिलाफ 14 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 18 रन से जीतना होगा या लगभग 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करना होगा। वहीं, Chennai के लिए यह समीकरण बहुत सरल है, मैच जीतो या 18 रन के कम अंतर से हारो।
एक वॉशआउट और सीएसके प्लेऑफ़ में
पछले साल के चैंपियन CSK के 14 अंक और 0.528 नेट रन रेट है। RCB के 12 अंक हैं और नेट रनरेट 0.387 है। हालाँकि, बारिश का पूर्वानुमान ने RCB की धड़कने बढ़ा दी है। एक वॉशआउट CSK को प्लेऑफ़ में ले जाएगा।
ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं टीम में शामिल
विल जैक और मोईन अली नेशनल ड्यूटी पर चले गए हैं। जैक की जगह ग्लेन मैक्सवेल को RCB प्लेइंग 11 में जगह मिलने की उम्मीद है। रिचर्ड ग्लीसन, इंग्लिश साउथपॉ की जगह ले सकते हैं।
पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम गेंदबाजों को शुरुआत में मदद करने और टीम को लक्ष्य का पीछा करने लायक स्कोर तक सीमित रखने के लिए जाना जाता है। पिच अपनी धीमी प्रकृति के कारण बल्लेबाजों के लिए गेंद को मिड करना मुश्किल बना देती है। इससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के इस शहर में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा, जानिए कब खेला जाएगा क्रिकेट का महामुकाबला
आरसीबी का 32 मैचों में 10 जीत का है रिकॉर्ड
CSK vs RCB के 32 मुकाबले में RCB केवल 10 मैचों में CSK को हरा पाई है। CSK ने 22 मुकाबला जीता है। 1 मैच का परिणाम नहीं आ पाया था।
संभावित प्लेइंग 11
CSK प्लेइंग 11 (संभावित) : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मिशेल सेंटनर/रिचर्ड ग्लीसन, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना
RCB प्लेइंग 11 (संभावित) : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज

