इस साल होने वाले क्रिकेट T20 WC की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वैसे तो पूरे वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट का इंतजार किया जा रहा है लेकिन फैंस के लिए भारत और उसके चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के मैच का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है।
9 जून को होगा IND vs PAK T20 WC मुकाबला
निर्धारीत कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC और यूनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट से मिली जानकारी के अनुसार नासाउ काउंटी स्टेडियम में दर्शकों की बैठने की क्षमता 34000 है। पूरे टूर्नामेंट में इस स्टेडियम में आठ मैच खेले जाएंगे। आईसीसी के आयोजन प्रमुख क्रिस टेटली ने बताया कि यह मैदान अंतरराष्ट्रीय मानकों को सहजता से पूरा करता है।
स्टेडियम में 10 पिच तैयार किए गए
मिली जानकारी के अनुसार नासाउ काउंटी स्टेडियम के पिच को ओवल के प्रमुख क्यूरेटर डेमियन हफ की देखरेख में पहले फ्लोरिडा में तैयार किया गया फिर वहां से इसे स्टेडियम तक लाया गया है। डेमियन हफ ने बताया कि पिच से गेंदबाजों को मदद की संभावना है, तो बल्ले पर भी गेंद सही तरीके से आएगी। पूरे टूर्नामेंट के लिए इस मैदान में 10 पिच लगाए गए हैं जिसमें चार मुख्य और 6 अभ्यास के लिए तैयार किए गए हैं।
T20 WC के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिजर्व प्लेयर्स की सूची – शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

