आज से नया महीना यानि नवंबर शुरू हो चुका है और इस महीने त्योहारों की झड़ी है और नवबंर माह की शुरूआत हुई है सुहागनों के त्योहार करवा चौथ से लेकिन LPG सिलेंडर (LPG Price Hike) के दामों में इजाफे के साथ नवबंर माह और करवा चौथ की शुरूआत हुई है।
दिवाली से पहले बढ़े LPG सिलेंडर के दाम
दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में इजाफे ने बम फोड़ दिया है। (LPG Price Hike) 1नवंबर से 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1833 रुपये होगी। ये नई दरें आज से ही लागू हो जाएंगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
ये भी पढ़ें : Noida / Greater Noida : लगातार बिगड़ रही आबोहवा, AQI बेहद खराब श्रेणी में हुआ दर्ज
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
हालांकि 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत की बात ये है कि कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीएम योगी ने मंगलवार को उज्जवला योजना के 1.75 करोड़ लाभार्थियों को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए दीवाली का तोहफा दिया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रथम चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को नि:शुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल का वितरण किया जाएगा जैसे जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणति हो जाएंगे उन्हें नि:शुल्क सिलेंडर का वितरण कर दिया जाएगा।

