Bansuri Swaraj Filed Nomination: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने पूजा भी की. इसके बाद वह एक रोड शो में शामिल हुईं और चुनाव अधिकारी के कार्यालय पहुंचीं.
नामांकन से पहले किया रोड शो
हौजखास इलाके में रोड शो के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से चुनाव जीतने के लिए समर्थन की अपील की. उनके रोड शो में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति देखी गई। अपने रोड शो में भारी संख्या में लोगों को देखकर उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में विश्वास का प्रतीक है।
मनाथ भारती से सीधी टक्कर
बता दें कि बांसुरी स्वराज भी अपनी मां सुषमा स्वराज की तरह ही पेशे से वकील है। उनकी सीधी टक्कर आप नेता सोमनाथ भारती से मानी जा रही है। गौरतलब है कि भारती इंडी ब्लॉक की ओर से कैंडिडेट हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है।

