Delhi Liquor Policy Case: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार यानी आज सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा. सोमवार को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि उन्होंने ट्रायल कोर्ट में याचिका क्यों नहीं दाखिल की. इस पर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कई कारण हैं, जिनमें से एक यह है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी ही अवैध है।
सीएम केजरीवाल ने गिरफ्तारी को बताया अवैध
दिल्ली शराब नीति घोटाले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है और उनकी हिरासत भी अवैध है. आम चुनाव से पहले राजनीति की आड़ में ऐसा किया जा रहा है. केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा कि एक राजनीतिक पार्टी को खत्म करने और एक चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश की जा रही है. याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता सुनवाई कर रहे हैं। सोमवार की सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि किसी को भी अपराध के सबूतों के आधार पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है, सिर्फ संदेह के आधार पर नहीं.
केजरीवाल के वकील ने ये दलीलें दीं
याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता सुनवाई कर रहे हैं। सोमवार की सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि किसी को भी अपराध के सबूतों के आधार पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है, सिर्फ संदेह के आधार पर नहीं. बार-बार समन जारी करने के बावजूद केजरीवाल के पूछताछ के लिए उपस्थित न होने पर कोर्ट ने सवाल उठाया और पूछा कि ऐसी स्थिति में जांच अधिकारियों के पास क्या विकल्प हैं. सिंघवी ने कहा कि बयान दर्ज नहीं कराना गिरफ्तारी का आधार नहीं है. अगर ईडी गिरफ्तारी के लिए सीएम आवास आ सकती है तो बयान दर्ज कराने क्यों नहीं आ सकती?

