B Praak का हाल ही में एक और दर्द भरा एल्बम गाना रिलीज हुआ है “Zohrajabeen” जिसमें बिग बॉस फेम प्रिंयका चाहर चौधरी ने रणदीप हुड्डा का दिल तोड़ा है।
गाने की कहानी
“Zohrajabeen” गाने में प्यार और दर्द की कहानी को दिखाया गया है रणदीप हुड्डा और प्रियंका दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन प्रियंका की शादी किसी और से तय हो जाती है लेकिन रणदीप उनसे टूट के मोहब्बत करते हैं जिसके बाद प्रियंका एक डायलॉग बोलती हैं तुम मुझसे इतनी मोहब्बत करते हो तो मैं कभी कभी तुमसे मिलने आया करूंगी। गाने के बोल जानी ने लिखे। प्रियंका से जुदा होने के बाद रणदीप दिलजले आशिक की तरह अपने हाथ में बोतल फोड़कर अपने हाथ को खून से लहुलूहान कर लेते हैं।
इसके बाद प्रियंका शादी के बाद अपने प्यार से मिलने पहुंचती हैं तो वहां रणदीप ताली बजाते हुए अपने प्यार की बलाएं लेते हैं और काफी गुस्से के बाद वो प्रियंका के आगे हाथ जोड़कर उन्हें बाहर भेज देते हैं प्रियंका के जाने के बाद रणदीप उनके डमी पुतले को आग लगा देते हैं।

