राघनीति यानि राघव –परी 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए है उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने शादी रचाई अपनी शादी के सभी फंक्शन दोनों ने प्राइवेट रखे लेकिन उसके बाद परी-राघव (Ragneeti) ने अपनी शादी के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए वहीं अब कपल के कुछ इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं।
कपल के दो वेडिंग डे वीडियो सामने आया जिसमें एक वीडियो में दुल्हन बनी परी अपने पति राघव की तरह जयमाला लेकर बढ़ रही हैं तो दूसरे वीडियो में राघनीति एक छाता पकड़े हुए वेडिंग डांस का सामना आया है।(Ragneeti) इसके अलावा एक वीडियो राघव का सामने आया है जिसमें वो ढोल की थाप पर मुसकुराते हुए ताली बजाते हुए और थोड़ा डांस करते हुए नजर आ रहें हैं। राघव के साथ दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी ढोल की थाप का मजा लेते दिखे।
ये भी पढ़ें : Noida : कूरियर के नाम पर हो रही ठगी, हो जाए सावधान
बता दें कपल उदयपुर से दिल्ली आ गया है। परी का अपने ससुराल में शानदार तरीके से वेलकम हुआ नई दुल्हन परी का दिल्ली अपने ससुराल में एंट्री करते हुए का लुक भी सामने आया है पीला सूट, गले में राघव के नाम का मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए काफी एलिगेंस लगीं वहीं राघव ने व्हाइट पैंट, ब्राउन शॉर्ट कुर्ता और उसके ऊपर जैकेट कैरी किया हुआ था।

परी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जब उन्होनें एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो किसी पॉलिटिशयन से शादी नहीं करेंगी लेकिन राघव ने परी पर ऐसा जादू चलाया कि एक्ट्रेस उनकी तरफ खिच गई और सात जन्मों के लिए नेता राघव को अपना जीवनसाथी चुन लिया।

