Aligarh Name Change: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव को नगर निगम ने मंजूरी दे दी है. अब इस फैसले पर प्रशासन की मंजूरी का इंतजार है. अलीगढ़ (Aligarh) के मेयर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार (7 नवंबर) को घोषणा की कि कल आयोजित एक बैठक के दौरान अलीगढ़ (Aligarh) का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया.
नाम बदलकर हरिगढ़ करने की मांग
उन्होंने आगे कहा कि यह प्रस्ताव अब प्रशासन को भेजा जाएगा. मुझे उम्मीद है कि प्रशासन इस पर विचार करेगा और अलीगढ़ (Aligarh) का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा. ये मांग काफी समय से उठ रही है. बीजेपी पार्षद संजय पंडित के सुझाव के आधार पर ताला नगरी का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया.
अलीगढ़ नगर निगम की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बीच एक बीजेपी पार्षद ने जिले के लिए नया नाम हरिगढ़ का प्रस्ताव रखा. यह पहली बार नहीं है कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की मांग उठी है. बीजेपी नेता पहले भी ऐसी मांग कर चुके हैं.
ताला उद्योग के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र है और अपने ताला उद्योग के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। अलीगढ़ (Aligarh) के ताले दुनिया भर में निर्यात होते हैं। इसके अतिरिक्त, अलीगढ़ (Aligarh) अपने पीतल हार्डवेयर और मूर्तिकला उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यह देश में एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र के रूप में भी कार्य करता है। अलीगढ (Aligarh) में 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान हैं, जिनमें अलीगढ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय शामिल हैं।

