Acharya Pramod Krishanm: उत्तर प्रदेश के संभल में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आमंत्रित किया है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ”मैं यहां कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए स्मृति ईरानी को आमंत्रित करने आया हूं। मैं उन्हें भाजपा नेता के रूप में नहीं बल्कि राम भक्त, कृष्ण भक्त, देवी भक्त और कल्कि भक्त के के रूप में आमंत्रित कर रहा हूं।” .अगर प्रधानमंत्री स्मृति ईरानी और रक्षा मंत्री को शिलान्यास समारोह में बुलाना अपराध है तो मैं इस अपराध का परिणाम भुगतने को तैयार हूं.”
19 फरवरी को है शिलान्यास
उन्होंने कहा, “मैं स्मृति ईरानी को कल्कि धाम के समारोह के लिए आमंत्रित करने आया हूं. मैं यहां उन्हें बीजेपी नेता के तौर पर आमंत्रित करने नहीं आया हूं. वे उत्तर प्रदेश से सांसद और केंद्रीय मंत्री हैं. भगवान कल्कि के बारे में चर्चा हुई। मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हुई। समारोह 19 फरवरी को है।”
जयंत चौधरी गठबंधन का करेंगे श्राद्ध
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मिडिया से बात करते हुए कहा INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन का अंतिम संस्कार कर दिया है और अब राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी गठबंधन का श्राद्ध करेंगे.
सीएम योगी का किया समर्थन
इसके अलावा उन्होंने मथुरा, काशी और अयोध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल साधु सन्यासी हैं, बल्कि एक मुख्यमंत्री भी हैं. उन्होंने जो भी कहा है, सोच-विचार कर ही कहा होगा.”
भजपा ज्वाइन करने को लेकर यह कहा
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के एक सवाल के जवाब में प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी को खत्म करने की सुपारी ले रखी है. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘राजनीति संभावनाओं का खेल है, लेकिन अभी तक न मैंने कुछ छोड़ा है, न किसी को हां कहा है, न बीजेपी में शामिल हुआ हूं, न कांग्रेस छोड़ा है. यह निर्णय कांग्रेस पार्टी को करना है.”

