Farmer Protest News: उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों ने गुरुवार यानी आज 8 फरवरी 2024 को दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। किसानों ने साफ कह दिया है कि वे संसद का घेराव करेंगे. किसान मुआवजे और नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. चिल्ला बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी हुई है.
दिल्ली के नजदीक स्थित किसान संगठन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आज दिल्ली कूच कर रहे हैं. दोपहर 1 बजे सभी किसान महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा हो रहे हैं. आज और अपने ट्रैक्टर ट्रेलरों के साथ पैदल चिल्ला बॉर्डर की ओर मार्च कर रहे हैं। नोएडा से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक जगह-जगह जाम लगा हुआ है.
किसानों का आरोप है कि एनटीपीसी ने एक समान मुआवजे के बजाय अलग-अलग किसानों को अलग-अलग मुआवजा दिया. इस बीच 81 गांवों के किसान नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि नोएडा अथॉरिटी द्वारा उनके नाम पर लिया गया 10 फीसदी प्लॉट वापस किया जाए.
किसानों का आरोप:
एनटीपीसी के मुआवजे में एक नीति नहीं
एनटीपीसी द्वारा मुआवजे की अलग-अलग दरें
नौकरी का वादा पूरा नहीं हुआ
नोएडा अथॉरिटी ने 10 फीसदी प्लॉट वापस ले लिया
अंसल बिल्डर्स ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया
यह भी पढ़ें: Noida News : किसानों का मांगो को लेकर रोष, नोएडा पुलिस का अंदाजा उग्र हो सकता है आंदोलन बढ़ाई सुरक्षा
एमएसपी लाने की मांग
किसानों की मांग है कि लिखित समझौते को लागू किया जाए. इन सबके बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि किसानों के दो साल के विरोध के बाद भी एमएसपी की गारंटी वाला कोई कानून नहीं लाया गया है. एमएसपी की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर किसान 13 फरवरी को फिर से दिल्ली मार्च करने जा रहे हैं. मैंने सरकार से एमएसपी की गारंटी वाला कानून लाने की मांग की है।”

