नोएडा में लगातार मोबाइल छिनैती की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। बाइक सवार बदमाश पुरुष और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। बीते दिनों के अंदर मोबाइल छिनैती की कई घटनाओं के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं बीती देर शाम सेक्टर 65, सेक्टर 64 मोबाइल छिनैती की कई वारदातें हुई।
ये भी पढ़ें : Greater Noida : कुत्ते को लेकर फिर हुआ बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक ही दिन में बदमाश लूट ले गए दो लोगों के मोबाइल
थाना फेस 3 क्षेत्र 1 घंटे में बाइक सवार बदमाशों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया। सबसे पहले सेक्टर 65 स्थित निजी कंपनी में काम करने वाली सिल्की नाम की युवती से मोबाइल छीन ले गए बदमाश। विरोध करने पर पीड़ित को बाइक सवार बदमाशों ने पीड़ित को धक्का दिया। और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना बाइक सवार बदमाशों ने चिराग़ नाम के युवक से मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम दिया ये वारदात A 59 सेक्टर 64 एमसीएम कंपनी के सामने पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
छिनैती की घटनाओं को नहीं रोक पा रही पुलिस
बदमाशों की तलाश के लिए थाना सेक्टर 71 फेस 3 पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन लगातार हो रही मोबाइल छिनैती जैसी घटनाओं को थाना फेस 3 की पुलिस खुलासा करने में नाकाम दिख रही है।नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ट्विटर पर कहना की उक्त प्रकरण में जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी फेस-3 नोएडा को निर्देशित किया गया है।

