देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे होने पर बीजेपी ने महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चला कर के जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में व नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को नौकरी पत्र वितरण करने का काम कर रही है।
गोरखपुर जिले में भी आज 240 बेरोजगार युवाओं को नौकरी नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया सरकार की उद्योग मंत्रालय की राज्यमंत्री और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आज गोरखपुर पहुंची थी बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में नौकरी नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण मेले का आयोजन किया गया था अनुप्रिया पटेल ने अपने हाथों से 240 युवाओं को नौकरी नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किए।
वहीं युवाओं ने भी देश के प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए तारीफ की है साथ ही साथ इस कार्यक्रम में गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2014 से लेकर के 2023 तक जो सरकार में कार्य किया है अभी तक किसी ने किया नहीं है और अब जनता के बीच में जाकर सरकार की योजनाओं को बताने का काम हम लोगों द्वारा किया जा रहा वह सवाल किया गया कि विपक्षी तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योग्य चेहरा किसका है विपक्षियों में और भ्रष्टाचार लूट खसोट विपक्षियों ने खूब किया अब उनकी लूट नहीं चल रही है जिसके कारण सरकार का विरोध कर रहे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को रोजगार मेले के तहत 70,126 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम मोदी ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से खुल रहे हैं। निजी सरकारी नौकरियों के अवसर बड़े पेमाने पर युवाओं को मिल रहें हैं जो कि अभूतपूर्व है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में संचालित 'राष्ट्रीय रोजगार मेला' के अंतर्गत नव-चयनित लगभग 70 हजार युवा साथियों को आज नियुक्ति-पत्र मिलने पर हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 13, 2023
नए भारत के युवाओं की आशाओं, आकांक्षाओं और उनके सपनों में रंग भरने का कार्य कर रहा यह…
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को लेकर जितना विश्वास और उसकी अर्थव्यवस्था पर जितना भरोसा आज है, वह पहले कभी नहीं रहा उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी, कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नयी ऊंचाई पर ले जा रहा है। ‘‘आज भारत बीते एक दशक की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है। राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता के धन का दुरुपयोग पुरानी सरकारों की पहचान थी लेकिन आज भारत को राजनीतिक स्थिरता, निर्णायक फैसलों और आर्थिक व प्रगतिशील सामाजिक सुधारों के लिए जाना जाता है।’’ पीएम मोदी के संबोधन के बाद सीएम योगी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

