इटावा में लव जिहाद व धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। मामला उस वक्त उजागर हुआ जब वह युवती को डॉक्टर के पास इलाज़ कराने ले गया उसने लड़की का हिन्दू नाम ना बताकर मुस्लिम नाम लिखाया।
मामला इटावा शहर के थाना सिविल लाइन इलाके का है, जहां पर एक मुस्लिम युवक जावेद हिन्दू लड़की को अस्पताल में इलाज कराने ले गया और वहां पर लड़की का नाम शायरा लिखा दिया। इसकी जानकारी अस्पताल वालों ने लड़की की मां को फ़ोन कर दी। जिसके बाद लड़की की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की माँ ने बताया कि जावेद मेरी लड़की का एक निजी अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए ले गया और वहां पर उसने कागजों में मेरी बेटी का नाम शायरा लिखवा दिया।
इस पूरे मामले में एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घरवालों की तहरीर के आधार पर यवक के खिलाफ 419, 366 और 3/5 धर्म परिवर्तन कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं हिन्दू संगठन कार्यकर्ता का कहना है कि एक युवती जो की हिन्दू है और उसके हाथ मे ॐ बना हुआ था उसके बाबजूद उसका नाम मुस्लिम नाम लिखाया गया जिससे कि उसका कागज व दस्तावेज मुस्लिम नाम से बनाया जा सके इस पूरे मामले में पुलिस को जानकारी दे दी गई।

