Elon Musk ने जबसे ट्विटर को अपने अधीन किया है तबसे आए दिन कुछ ना कुछ नए बदलाव करने में लगे हुए हैं। एक बार फिर मस्क ट्विटर पर नया फीचर आप लोगों के लिए लेकर आने वाले हैं जिससे आपको फायदा मिल सकता है। मस्क ने सोमवार को कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘स्पिन अप सब्सक्रिप्शन’ कर रहा है, ताकि उपयोगकर्ता अपने फॉलोअर्स को विशिष्ट कंटेंट के लिए ‘चार्ज’ कर सकें।
जब एक यूजर ने नए ब्लू फीचर के साथ एक लंबा ट्वीट पोस्ट किया, जो सब्सक्राइबर्स को 4,000 अक्षरों तक के ट्वीट बनाने की अनुमति देता है। मस्क ने जवाब दिया, “लंबे ट्वीट का अच्छा उपयोग! अगला अपडेट बुनियादी फॉर्मेटिंग के साथ बहुत लंबे ट्वीट्स की अनुमति देगा, ताकि आप ट्विटर पर कोई भी कंटेंट पोस्ट कर सकें।””हम सब्सक्रिप्शन भी बढ़ा रहे हैं, इसलिए आप लोगों से कुछ कंटेंट के लिए शुल्क ले सकते हैं और वे आसानी से एक क्लिक के साथ भुगतान कर सकते हैं।”मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने विचार व्यक्त किए।
जहां एक यूजर ने पूछा, “ट्वीट पढ़ने के लिए चार्ज करना? या पेवॉल?” दूसरे ने टिप्पणी की, “शानदार विचार. अब एक लेखक ट्विटर पर अपनी पूरी किताब प्रकाशित कर सकता है, शायद एक समय में एक अध्याय. पहले कुछ ट्वीट्स को फ्री रहने दें और बाकी को पेड.”आने वाला फीचर यूजर्स के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स से पैसे कमाने का एक शानदार मौका होगा।
मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में बताया है कि ट्विटर आने वाले समय में जब कंटेंट को मोनेटाइज करेगा तो किस तरह के कंटेट को वरीयता मिलेगी। एक यूजर ने मस्क द्वारा ट्विटर के बढ़ते इंगेजमेंट को लेकर किए गए ट्वीट के रिप्लाई में पूछा कि क्या सिर्फ वीडियो कंटेंट को ही ट्विटर मोनेटाइज करेगा। इस सवाल के जवाब में मस्क ने प्रतिक्रिया में लिखा कि लिखित कंटेंट को भी मोनेटाइज किया जाएगा।

