Year Ender 2024: बीते साल में नोएडा ने कई ऐसी घटनाएं देखीं, जिनके चलते न केवल यह जिला बल्कि पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा होना पड़ा। खेल आयोजनों की विफलता से लेकर गंभीर अपराधों तक, हर घटना ने प्रशासन और समाज पर सवाल खड़े किए। आइए जानते हैं 2024 में नोएडा से जुड़ी कुछ प्रमुख शर्मनाक घटनाओं के बारे में।
NZ और AFG टेस्ट मैच रद्द
सितंबर 2024 में ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच होना था, लेकिन मैदान की खस्ता हालत के चलते इसे रद्द करना पड़ा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) पहले ही सुविधाओं पर सवाल उठा चुका था। एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि मैदान में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यह घटना देश और जिले के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई।
स्कूलों में बच्चियों के साथ छेड़खानी
- केंब्रिज स्कूल सेक्टर 27
स्कूल स्टाफ ने मासूम बच्ची से छेड़खानी की। घटना को छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन अभिभावकों के विरोध और पुलिस हस्तक्षेप के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। - मॉडर्न स्कूल सेक्टर 12
एक बच्ची से स्कूल कर्मचारी ने बदसलूकी की। पीड़िता के बयान के बाद टीचर, प्रिंसिपल समेत चार लोगों को जेल भेजा गया।
प्ले स्कूल वॉशरूम में स्पाई कैमरा
दिसंबर 2024 में सेक्टर 70 स्थित प्ले स्कूल के वॉशरूम में एक स्पाई कैमरा मिलने का मामला सामने आया। शिकायत के बाद स्कूल संचालक नवनीश सहाय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि कैमरा ऑनलाइन खरीदा गया था।
महिला आर्किटेक्ट के साथ बदसलूकी
1 अगस्त को सेक्टर 48 में एक महिला आर्किटेक्ट ने बदसलूकी का आरोप लगाया। पीड़िता की पुलिस शिकायत न लेने पर उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जो वायरल हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
कुणाल शर्मा हत्याकांड
मई 2024 में कार सवार बदमाशों ने कासना क्षेत्र से 15 वर्षीय कुणाल का अपहरण किया। कुछ दिन बाद बुलंदशहर में कुणाल का शव मिला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
गाजियाबाद प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
अक्टूबर 2024 में प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या उनके ही दोस्तों ने पैसे और गहने हड़पने के लिए की। हत्या के बाद शव को जलाने की साजिश रची गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये भी पढें..
Noida: नोएडा और एनसीआर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, बच्चे नहीं जा रहे स्कूल
समाज और प्रशासन पर सवाल
नोएडा की इन घटनाओं ने समाज के सामने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बुनियादी सुविधाओं की कमी, प्रशासन की लापरवाही, और नैतिक मूल्यों में गिरावट ने जिले को शर्मसार किया। ये घटनाएं ना केवल सोचने पर मजबूर करती हैं बल्कि सख्त सुधारों की मांग भी करती हैं।

