फाइनली शहनाज और नवाज का एलब्म सॉन्ग ‘यार का सताया हुआ है’ सोमवार की शाम को रिलीज हो चुका है। गाने को आवाज दी है B Praak ने , बोल लिखे हैं जानी ने और क्योंकि एलब्म गाना है तो शहनाज और नवाज को निर्देशित किया है अरविंद खैरा ने। यार का सताया हुआ गाना लव-और हर्टब्रेकिंग पर है, बी प्राक ने अपनी दमदार दर्दभरी आवाज से लोंगो का दिल चीर कर के रख दिया है। वहीं शहनाज और नवाज की गाने में दमदार केमेस्ट्री को भी फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।
बता दें शहनाज के टॉक शो द देसी वाइब विद शहनाज में जब नवाज आए थे तो दोनों की बॉन्डिंग शो में देखकर फैंस ने इच्छा जाहिर की थी कि ऑन स्क्रीन भी साथ दिखें और फैंस कि ये इच्छा पूरी भी हुई। यार का सताया हुआ है गाने को रिलीज हुए बेशक कुछ ही घंटे हुए हों लेकिन सॉन्ग फैंस के दिलों पर छा रहा है। प्यार और दर्द पर आधारित ये गाना जिसमें गलतफेमियां पैदा हो जाती है, शहनाज नवाज से प्यार करती हैं लेकिन एक लड़की को नवाज की बांहो में देखकर शहनाज को गलतफेमी हो जाती है और वो नवाज से रिश्ता तोड़कर दूसरी शादी कर लेती हैं और नवाज दर्द में डूब जाते हैं।
प्यार और दर्द से भरा यार का सताया हुआ है ये गाना और नवाज शहनाज ने जैसे अपने आप को सबके सामने प्रेजेंट किया फैंस के रोंगटे खड़े हो रहें हैं। गाने की शुरूआत में दीवाली का सीन दिखाया जाता है उसके बाद एक शख्स आता है और बुरी खबर नवाज को सुनाता है जिसके बाद उनका दिल टूट जाता है क्योंकि एक कॉर्ड जब वो शख्स नवाज को दिखाता है वो उनकी प्रेमिका की शादी का होता है यानि शहनाज का, कॉर्ड देखकर नवाज का दिल टूट जाता है, दरअसल होता कुछ यूं है कि शहनाज को गलतफेमी हो जाती है नवाज की बांहो में किसी लड़की को देखकर और वहीं से दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं।
B Praak की दमदार आवाज और शहनाज- नवाज ने यार का सताया हुआ है सॉन्ग सोशल मीडिया पर कमाल कर रहा है, B Praak की दर्दभरी दमदार जादुई आवाज से फैंस के तो रोंगटे खड़े हो ही रहें हैं, जमकर फैंस अपना प्यार B Praak की आवाज को दे ही रहें हैं साथ ही नवाज और शहनाज को भी खूब प्यार दे रहें हैं।

