नेशनल पीपल्स कांग्रेस की 14वी बैठक में शी जिनपिंग को एक बार फिर से राष्ट्रपति के रूप में मुहर लगा दिया गया है। जिनपिंग लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति है। इससे पहले चीन में कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक और 68 वर्ष के उम्र से अधिक का राष्ट्रपति नहीं बन पाया है लेकिन ऐसा करने वाले चिनपिंग चीन के पहले व्यक्ति है। उनकी उम्र 69 वर्ष है। लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद जिनपिंग पहले से और अधिक शक्तिशाली हो गए है। बता दें कि आज शुक्रवार को आधिकारिक रूप से तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने औपचारिक तौर पर अपना दायित्व संभाल लिया। इसके साथ ही जिनपिंग को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का अध्यक्ष भी चुन लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में चीन की पीपल्स पार्टी के वार्षिक अधिवेशन में शी जिनपिंग को एक बार फिर चीन का सर्वोच्च नेता चुना गया था। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने की औपचारिकता पूरी की गयी। अब सोमवार को शी जिनपिंग अपनी पार्टी की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। सोमवार को ही चीनी राष्ट्रपति पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।
बता दें कि शी जिनपिंग के सत्ता में आने से पहले चीन के राष्ट्रपति पांच साल के दो कार्यकाल या अधिकतम 68 साल की उम्र तक ही राष्ट्रपति रह सकते थे लेकिन साल 2013 में सत्ता में आए शी जिनपिंग ने इस नियम को खत्म कर दिया था। यही वजह है कि शी जिनपिंग 69 साल के होने और दो कार्यकाल सफलतापूर्वक कर लेने के बाद भी तीसरी बार देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं ।

