पिछले 1महीने से भी ज्यादा हो गया है पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ सत्याग्रह लड़ाई को चलते चलते उनके सामने कई मोड़ आए, कई रूकावटें आईं लेकिन इसके बावजूद भी पहलवान अड़े हुए हैं कि बृजभूषण की गिरफ्तारी हो और उन्हें न्याय मिल सके।
संसद पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हुए बवाल से लेकर हरिद्वार के गंगा नदी में अपने मेडल को प्रवाहित होने से लेकर अब पहलवान अपनी अपनी रेल ड्यूटी को ज्वाइन कर चुकें हैं लेकिन इसके बाद अब भी वो लड़ाई का मोर्चा बृजभूषण के खिलाफ खोला हुआ है। अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ट्विट कर इस मसले पर पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया है हालांकि अभी टाइम और जगह पता नहीं लग पाई है कि पहलवान कहां अनुराग ठाकुर से मिलेगें।
वहीं इस बीच साक्षी मलिक का बयान आया है और उन्होंने साफ कर दिया है कि बृजभूषण की गिरफ्तारी के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है। सरकार हमारे सामने क्या प्रस्ताव रखेगी ये हम देखेंगे और अगर हमें प्रस्ताव पसंद आया तो इसके बाद हम खाप पंचायत से सलाह लेंगे। अगर सरकार हमारे सामने XYZ बृजभूषण की गिरफ्तारी के अलावा कोई और प्रस्ताव रखेगी तो हम उसे बिल्कुल नहीं मानेंगे। हम अपना ये सत्याग्रह और न्याय की लड़ाई को जब तक नहीं खत्म करेंगे जब तक बृजभूषण जेल के पीछे नहीं पहुंच जाता।
अब बात करते हैं उन तीन शर्तों की जो कि पहलवान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने रखने वाले हैं-
पहलवान पहले ही साफ कर चुकें है कि यौन शोषण के आरोप में बृजभूषण की गिरफ्तारी होनी चाहिए तो पहली शर्त तो यही पहलवान अनुराग ठाकुर के सामने रखेंगे।
वहीं दूसरी शर्त रेसलिंग फेडरेशन के चीफ के चुनाव की मांग भी पहलवान रख सकते हैं
तीसरी शर्त में पहलवान रेसलिंग में बकौल पहलवान माहौल बेहतर बनाने की मांग रख सकते हैं।

