पहलवानों का बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई का दंगल अब सड़क से नहीं अदालत में होगा। साक्षी मलिक ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी। जनवरी में पहलवानों ने आंदोलन शुरू किया इसके बाद थोड़े समय के ब्रेक लग गया उसके बाद अप्रैल में पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर पर जमकर दंगल किया, जमकर मोर्चा खोला, जमकर लड़ाई लड़ी खूब बवाल मचा।
5 महीने से चले पहलवानों के आंदोलन में नए संसद के उद्घाटन वाले दिन दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच बवाल, उसके बाद देश के मेडल हरिद्वार में बहाने का बवाल लेकिन अब इन तमाम बवाल के बाद साक्षी मलिक ने ट्विट करके ये जानकारी दी है अब सड़क की जगह बृजभूषण के खिलाफ हमारी लड़ाई अदालत में होगी।
साक्षी और विनेश ने ट्विट कर लिखा कि 7 जून को सरकार से बातचीत हुई और पहलवानों के साथ किए गए वादे के अनुसार सरकार ने उस पर अमल करना शुरू कर दिया है। महिला पहलवानों के साथ हुए यौन उत्पीड़न और यौन शोषण के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई और 15 जून को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई तो अब इसलिए पहलवानों की सत्याग्रह की लड़ाई सड़को की जगह अदालत में होगी और जब तक चलेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

साक्षी विनेश ने आगे कहा कि “कुश्ती संघ के सुधार के संबंध में नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है। चुनाव 11 जुलाई को होना तय है। सरकार ने जो वादे किए हैं उसपर अमल होने का इंतजार रहेगा।” साथ ही साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने कुछ दिन के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है जिसकी जानकारी दोनों ने अपने अपने ट्वीट से दी है।

