World Cup 2023 Semi Final Tickets: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल (Semi Final) में जगह पक्की कर ली है। भारत फिलहाल 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। सेमीफाइनल (Semi Final) में उनका मुकाबला चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच के टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, फैंस को इसके लिए मोटी रकम चुकानी होगी।
सेमीफ़ाइनल मैच के लिए टिकट कैसे खरीदें:
भारत का सेमीफाइनल(Semi Final) मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है. टिकट बुकमायशो वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, प्रशंसकों को टिकट के लिए ₹5000 का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि फिलहाल इस वेबसाइट पर सभी टिकट बिक चुके दिख रहे हैं।
सेमीफ़ाइनल टिकट लगभग तीन लाख रुपये में उपलब्ध:
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वेबसाइट लगभग ₹3,00,000 में सेमीफाइनल (Semi Final) टिकट बेच रही है। ये टिकट सुनील गावस्कर पवेलियन की ‘K’ पंक्ति में उपलब्ध हैं। कीमत ₹2,24,529 बताई गई है। साथ ही कुछ टिकटें करीब एक लाख साठ हजार रुपये में बेची जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: लीग चरण में शीर्ष पर रहना भारत के लिए अशुभ, डराने वाले है आंकड़े
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच:
आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल (Semi Final) मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इन दो मैचों के बाद फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गौरतलब है कि भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल (Semi Final) में अपनी जगह पक्की कर ली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक जुटाकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। नेट रन रेट के मामले में वह दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा पीछे है।

