ओडिशा में हुए 2जून के दर्दनाक हादसे की वो काली रात कोई भी देशवासी शायद ही कभी भूल पाएगा। भीषण भयावह इस हादसे ने कईयों की जान को निगल लिया। अभी जो गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज चल रहा है, जो लोग सुरक्षित बच गए वो ईश्वर के शुक्रगुजार हैं कि वो इतने भयानक हादसे में मौत को जीतकर जिंदा लौटे हैं।
ओडिशा के इस भयावह ट्रेन हादसे को 51घंटो का समय बीत चुका है और ट्रैक की हालातों में सुधार कर उनको रिस्टोरेशन का काम पूरा हो चुका है खुद इस हादसे के बाद से रेल मंत्री घटनास्थल पर लगातार डटे रहे और अपने सामने दिशा-निर्देश के अनुसार काम करवाया।
रविवार रात को बहाली का काम पूरा कर लिया गया है और दुर्घटना प्रभावित खंड की अप लाइन पर खाली मालगाड़ी को चलाया गया। जिस ट्रैक पर खाली मालगाड़ी को चलाया गया उसी ट्रैक पर कोरोमंडल एक्सप्रेस खड़ी मालगाड़ी से टकराई थी।
Up-line train movement also started. pic.twitter.com/JQnd7yUuEB
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 4, 2023
Down-line restoration complete. First train movement in section. pic.twitter.com/cXy3jUOJQ2
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 4, 2023
विपक्ष लगातार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग करता रहा लेकिन रेल मंत्री अपनी तरफ से हर जिम्मेदारी पूरी करने में डटे रहे। वो खुद भी काफी भावुक हुए हैं इतने दर्दनाक हादसे को लेकर जब रविवार की रात खाली मालगाड़ी चलाई गई इसके बाद सोमवार की सुबह ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के बाद प्रभावित पटरियों पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हुई।
दुर्घटनाग्रस्त खंड की बहाली की घोषणा करते हुए भावुक वैष्णव ने कहा, ‘तीन ट्रेनें खंड से निकल चुकी हैं (दो डाउन और एक अप) और हमने आज रात तक लगभग सात चलाने की योजना बनाई है। हमें इस पूरे खंड को सामान्यीकरण की ओर ले जाना है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जितनी जल्दी हो सके सभी लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्य उन्हें ढूंढ लें। हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है।’

