मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर अब राष्ट्रीय महिला आयोग पर सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, यह दावा किया जा रहा है कि महिला आयोग को इस बात की जानकारी एक महिला पहले से ही था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला आयोग द्वारा ढिलाई बरतने को लेकर अब कई सवाल उठ रहे है। शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि मणिपुर में हुई हिंसा एवं महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों से संबंधित कई शिकायतें मिलीं, जिस पर आयोग ने मणिपुर के सचिव को दो बार पत्र लिखा है। इन शिकायतों पर राज्य सरकार को कार्रवाई करनी थी। आयोग संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहा है।
रेखा शर्मा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने दो बार राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इसके साथ वायरल वीडियो के संबंध में आयोग ने मणिपुर के पुलिस महानिदेशक और सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध पर देश के बाहर और देश के अंदर से कई शिकायतें आई थीं। शिकायतों पर एक्शन लेते हुए मणिपुर के सचिव को पत्र लिखा गया। शिकायतों पर राज्य सरकार को कदम उठाना चाहिए।

