मोदीनगर में शत्रु संपत्ति जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले तहसील परिसर में चल रहा धरना के सातवें दिन तहसील में पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने शंख घड़ियाल व ढोलक बजाकर अपना विरोध जाहिर किया और किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की l
प्रभावित लोगों ने प्रशासन के इस रवैया पर किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान
जिला प्रशासन की ओर से गांव सीकरी खुर्द की तकरीबन 18 सौ बीघा भूमि शत्रु भूमि घोषित किए जाने पर प्रभावित लोगों की ओर से जारी आंदोलन के धरने की अध्यक्षता रामपाल जाटव ने की व संचालन राहुल गुर्जर ने किया l धरने पर किसान नेता हरेंद्र ताऊ वह पूनम पंडित की ओर से खुला समर्थन पहले ही दिया जा चुका है उनकी ओर से दी गई चेतावनी के बावजूद भी आज भी कोई प्रशासनिक अधिकारी आंदोलनरत प्रभावित लोगों के बीच नहीं पहुंचा l
मंदिर समिति के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर पीड़ितों का समर्थन किया
इस बीच सीकरी देवी महामाया देवी मंदिर समिति के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर पीड़ितों का समर्थन किया उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जो 20000 मकान को शत्रु संपत्ति में घोषित किया है यह सरासर अन्याय है इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार गरीब किसान मजदूर का शोषण करने पर तुली हुई है l इस बार आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी धन औरत लोगों के बीच किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर आक्रोशित हुई महिलाओं ने शंख घंटा घड़ियाल बजाकर प्रशासनिक अधिकारियों को चेताने का काम कियाl
एसडीएम व एसीपी के कार्यालय के बाहर धरने पर महिलाएं
तहसील की परिक्रमा लगाने के बाद महिलाएं एसडीएम व एसीपी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी की lसभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बबली गुर्जर डॉक्टर अरुण त्यागी किसान यूनियन भालू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी कुलदीप शर्मा एडवोकेट धीरज कौशिक महेंद्र सिंह चमन सिंह कालू चेयरमैन देव शर्मा विनोद यादव देवी शरण शर्मा निशा यादव किन्नर गुलाब सिंह सभासद आदि ने संबोधित किया।

