टीवी की बॉस लेडी रूबीना दिलैक बोल्ड एक्ट्रेस में आती हैं बिग-बॉस 14 में उन्होनें बेबाकी से शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। रूबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं अभी उनका एक्सीडेंट हुआ था इसलिए वो अपने घर शिमला अपने परिवार के साथ टाइम बिता रहीं थीं और अपने यू ट्यूब पर व्लॉगिंग कर शिमला की पहाड़ी वादियों में पल बिता रही थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद फैंस ये कयास लगा रहें हैं कि उनकी रूबी प्रेग्नेंट हैं।
रूबी ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पहले तो वो ब्लैक कलर के गाउन में नजर आईं और उसके बाद एक प्रिंटेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखती हैं और एक्ट्रेस के दोनों लुक को देखकर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहें हैं। रूबीना दोनों लुक में काफी गॉर्जियस लगीं लेकिन वीडियो लुक के साथ साथ फैंस ये समझ रहे हैं कि एक्ट्रेस मां बनने वाली है इसलिए वो उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
फैंस रूबी को बधाई देने लगे। एक यूजर ने लिखा- छोटा अप्पू या छोटी रूबीना जल्द आने वाला है। वहीं रूबीना ने फैंस की इन प्रतिक्रियाओं पर एक फोटो पोस्ट शेयर किया जिसमें वो फ्लाइट में बैठी हुई पोस्ट करते हुए लिखती हैं कि “पोस्ट ना करो तो सवाल, करो तो बवाल…”।

