प्रेमियों के लिए ये हफ्ता खास है। फरवरी के इस हफ्ते को प्रेमी जोड़े के लिए काफी खास माना जाता है इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े अक्सर काफी बेहतर तरह से इस महिने का मजा लेते हैं। इसी के तहत आज यानी 9 फरवरी को चॉकलेट मनाया जाता है। क्या कभी आपने सोचा है कि ये डे क्यों मनाया जाता है। तो, बता दें कि चॉकलेट का प्यार के साथ एक गहरा जुड़ाव है। ये कनेक्शन सिर्फ खाने के हिसाब से नहीं है बल्कि मन, सेहत और मिजाज पर भी गहरा असर डालता है। आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि चॉकलेट असल में आपका मूड ठीक कर सकता है। साथ ही ये दुख, अवसाद से बाहर निकलने और खुश रखने में मददगार है। इसके अलावा भी चॉकलेट और प्यार का एक लंबा कनेक्शन है, कैसे जानते हैं विस्तार से
चॉकलेट कामोत्तेजक (aphrodisiac) फूड है। ये इच्छाओं को बढ़ावा देता है और प्रेमी को रोमांस के लिए और अधिक खुला बनाता है। पुराने समय में यूरोपीय राजघराने में अपने प्रेमियों को अपने प्यार को उत्तेजित करने के लिए चॉकलेट देने की परंपरा थी। हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि चॉकलेट खाने वाली महिलाओं में चॉकलेट न खाने वाली महिलाओं की तुलना में रोमांस की इच्छा अधिक होती है।

