एक बार फिर से क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली चर्चा में आ गए हैं। इतना ही नहीं इस बार तो उनकी बुराई विदेशी खिलाड़ी ने किया है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने नागपुर टेस्ट में विराट कोहली के आउट होने के तरीके पर उनकी आलोचना की है। दरअसल भारतीय टीम की पहली पारी में विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी की लेग स्टम्प से बाहर जाती एक गेंद को खेलने के प्रयास में अपने बल्ले का बाहरी किनारा लगा बैठे, जिसे विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बड़ी ही आसानी से पकड़ लिया और कोहली को पवेलियन पहुंचा दिया. विराट कोहली अपनी इस पारी में सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व कंगारू कप्तान ने कोहली के इस तरीके से आउट होने पर ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कहा कि कोहली को लेग साइड के बाहर जाती हुई ऐसी गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी। उन्हें इसकी जगह उन्हें कम से कम गेंद को लेग साइड की तरफ धकेलने की कोशिश करनी चाहिए थी जहां काफी बड़ा गैप मौजूद था।
इयान चैपल ने अपने बयान में आगे कहा कि कोहली ने जिस तरह से उस शॉट को खेला उससे कीपर के पास कैच पकड़ने का शानदार मौका था और वह इसी कारण आउट हो गए। वो यहीं नहीं रूके कि एक बल्लेबाज के तौर पर यदि मैं ऐसी गेंद पर यह शॉट खेलता तो मैं खुद को फांसी पर लटका लेता।

