मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं तो लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली की कमान Sunita Kejriwal में हैं। जिसे वो बखूबी अंजाम दे रही हैं और पार्टी के लिए दिल्ली के सड़कों पर उतरी हुई हैं।
Sunita Kejriwal का प्रधानमंत्री पर साधा निशान
लोकसभा के लिए प्रचार कर रही सुनीता जनता से पार्टी और गठबंधन के लिए वोट करने की अपील कर रही हैं। सुनीता केजरीवाल द्वारा जनता से की जा रही भावुक अपील बीजेपी के लिए राजधानी में पिछला प्रदर्शन दोहराना मुश्किल खड़ा कर सकता हैं। सुनीता अपने भाषण में अपने पति का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री पर निशान साध रही हैं। सुनीता ने अपने जनसभा में लोगों को यह बताती दिख रही है कि दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रोकने के लिए बीजेपी ने केजरीवाल को जेल में डाल दिया है।
सुनीता केजरीवाल के रोड शो में लोगों का भारी जन शैलाब
गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी ने राजधानी में एक रोड शो में हिस्सा लिया। वो दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से AAP प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील कर रही थी। इस दौरान राजधानी के सड़कों पर खूब भीड़ देखी गई। लोगों का भारी जन शैलाब उमड़ा। इस को लेकर सुनीता बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल के कामों और लोकप्रियता से डर गई हैं। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को जेल में बंद कर रखा हैं।
मुख्यमंत्री का जेल में होना, बीजेपी का गुंडागर्दी और तानाशाही : Sunita Kejriwal
सुनीता ने केंद्र सरकार हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जबर्दस्ती जेल में डाला गया है। जब कोर्ट उन्हें दोषी नहीं मानती हैं तो फिर वो जेल में क्यों हैं। केजरीवाल पर हो रहें कारवाई को सुनीता ने बीजेपी का गुंडागर्दी और तानाशाही करार देते हुए लोगों से कहा, आपका मुख्यमंत्री शेर हैं। वो कहीं भी रहें जन सेवा में लगें रहेंगे।

