WFI Sanjay Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ सरकार और पहलवानों के बीच विवादों में घिर गया है, जिसके चलते एक अहम फैसला लिया गया है। सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को निलंबित कर दिया है। रविवार को, खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया क्योंकि नवनिर्वाचित संगठन ने पहलवानों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर -15 और अंडर -20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के “जल्दबाजी” में आयोजन की घोषणा की थी। बता दें कि 21 दिसंबर को WFI के चुनाव हुए थे, जिसमें पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी.
विवाद के बीच फैसला ?
अब सवाल यह उठता है कि चुनाव के जरिए WFI की जीत का परचम लहराने वाले संजय सिंह और उनकी टीम को सरकार ने क्यों सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के करीबी नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आनन-फानन में अंडर-15 और अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा कर दी. भारतीय कुश्ती महासंघ की नई टीम पर नियमों की अनदेखी का भी आरोप लगा है.
निलंबन क्यों?
एक सूत्र ने निलंबन का कारण बताते हुए कहा, ”डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने 21 दिसंबर, 2023 को अपने चुने जाने के दिन ही घोषणा की कि अंडर-15 और अंडर-20 के लिए कुश्ती चैंपियनशिप साल के अंत से पहले नंदिनी नगर, गोंडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “यह घोषणा जल्दबाजी में की गई। जिन पहलवानों को इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना है, उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। डब्ल्यूएफआई संविधान के प्रावधानों का भी पालन नहीं किया गया।”
यह भी पढ़ें: Two Birth Certificate Case: सपा नेता आजम खान और उनके परिवार को नहीं मिली कोई राहत, सजा बरकरार
खेल मंत्रालय ने क्या कहा?
खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “नई संस्था, यानी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं किया है। हमने महासंघ को बर्खास्त नहीं किया है बल्कि अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।” उन्हें बस उचित प्रक्रियाओं का पालन करने और नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।”
बता दें कि खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा, “डब्ल्यूएफआई संविधान के अनुच्छेद 3 (ई) के अनुसार, डब्ल्यूएफआई का उद्देश्य नियमों के अनुसार कार्यकारी समिति द्वारा चयनित स्थानों पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करना है।”

