बढ़ती गर्मी के बीच दो दिनों से मौसम में राहत देखने को मिल रही है। देशभर में मौसम काफी खुशनमा हो गया है। दिल्ली और आसपास के इलाके में शनिवार को सुबह बारिश के मौसम ने वातावरण को काफी खुशनमा बना दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली से यूपी तक, देश के कई राज्यों में आनेवाले कुछ दिन गर्मी से राहत रहेगी।
वहीं, आज पूरे दिन दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 19 और 20 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। 21 मार्च से दिल्ली में बारिश रुक सकती है। यूपी के लखनऊ में में आज न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 28 रह सकता है। वहीं, आज लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले आनेवाले दिनों में लखनऊ के मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। 21 मार्च तक लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की वजह से भारत के पूर्वी, उत्तर पश्चिम, और पश्चिमी इलाके में 16 मार्च से 20 मार्च तक भारी बारिश होने की वजह से मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चेतावनी जताते हुए बताया कि 16 से 19 मार्च तक अलग अलग राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है इसलिए मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने लोगों से चमकने वाली बिजली, आंधी और तेज हवाओं से सावधान रहने के लिए कहा है. अनुमान है कि 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

