Weather Update : सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है, शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं और अलाव जलाकर ठंड से बच रहे हैं। प्रचंड ठंड रोज काम पर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। वहीं शुक्रवार की सुबह एक बार फिर दिल्ली कोहरे की चादर से ढक गई है।
आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं
गुरूवार को थोड़ी धूप से राहत मिली थी लेकिन शाम होते ही शीतलहर चल पड़ी और शुक्रवार की सुबह से ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों की हालत खराब कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी तक सर्दी के सितम से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है और दिल्लीवासियों को 18 जनवरी तक कोहरे से भी राहत मिलने के आसार नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान आईएमडी ने जताया है।
घने कोहरे के चलते दिल्ली का इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर हुए गायब
गुरूवार की शाम से कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने के कारण रेल, यातायात और हवाई उड़ाने फिर प्रभावित हुई हैं। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी एकदम शून्य हो गई है जिससे इंडिया गेट कोहरे की चादर में लिपट गया, अक्षरधाम मंदिर कोहरे से गुम हो गया ठंड – कोहरे के साथ साथ दिल्ली की हवा का AQI बेहद खराब श्रेणी में है।
इस बार की ठंड तोड़ रही सारे रिकार्ड
मौसम विभाग ने देश में कोल्ड डे अलर्ट अगले 5 दिनों तक जारी कर दिया है। अगले 5 दिनों तक दिल्ली और उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली प्रचंड ठंड के प्रकोप से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। इस बार सर्दी सारे रिकार्ड तोड़ चुकी है दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक पहुंच गया।
आईएमडी के मौसम अनुमान से लग रहा है कि इस बार की मकर संक्राति वाले दिन भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी वरना मकर संक्रति सं ठंड कम होने लगती है लेकिन इस बार सर्दी सारे रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है।

