देश में गर्मी का प्रकोप एक बार लोंगो की जान सुखाने लगा है सुबह 7बजे से ही सूरज सर के ऊपर निकल आता है। पारा 43 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। दिल्ली से यूपी गर्मी का प्रकोप लोंगो के लिए आफत बना हुआ है, हीटवेव ने लोंगो की स्किन को जलाना शुरू कर दिया है, लू के थपेड़े ऐसे लगते हैं जैसे थप्पड़ पड़ रहें हों।
धूप,हीटवेव और लू के थपेड़ो से बचने के लिए लोग चेहरे को कवर करके चल रहें हैं और धूप की चिलचिलाती किरणें से आँखो को बचाने के लिए लोग सन ग्लास का इस्तेमाल कर रहें है। वहीं मौसम विभाग ने कई इलाकों में अभी आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी , जबरदस्त हीटवेव और लू के थपेड़ो की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया है दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप चार दिन तक लोंगो की परेशानी और बढ़ाएगा।

