Weather Update : सर्दी का सितम और शीतलहर लोगों की हालत खराब कर रही है। कड़ाके की ठंड में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तर भारत कोल्ड डे वाली सर्दी की स्थिति से जूझ रहा है और देश की राजधानी दिल्ली सीवियर कोल्ड डे की स्थिति से जूझ रही है। सबसे ज्यादा सर्दी का सितम रोज काम पर जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है।
उत्तर भारत और दिल्ली कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे से हो रहा परेशान
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही दिल्ली में 7 जनवरी को घने कोहरा भी देखने को मिल सकता है। अब आपको बताते हैं मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड डे क्या होता है? कोल्ड डे तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे चला जाए।
मौसम विभाग का प्रचंड ठंड को लेकर अलर्ट
वहीं अगर अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो गंभीर ठंडा दिन घोषित किया जाता है दिल्ली इन दिनों गंभीर कोल्ड डे की स्थिति में है। अभी सर्दी का सितम लोगों को कुछ दिन और परेशान करेगा ऐसा मौसम विभाग का मानना है।

