दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश ने उमस भरे वातावरण से राहत दिलाई है, जिससे बुधवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें दिन में और बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में 27 जुलाई तक बारिश के असार
जलभराव के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में यातायात जाम देखा गया। भारी बारिश के कारण कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मौसम अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और आसपास के इलाकों में मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी और अगले दो दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी को कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट की संभावना है। मंगलवार को दिन में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल छाने लगे।
इन इलाकों में हल्की बारिश
इस बीच पालम, आयानगर, लोधी रोड, पीतमपुरा, पूसा और रिज इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी और अगले दो दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी को कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट की संभावना है।मंगलवार को दिन में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल छाने लगे। इस बीच पालम, आयानगर, लोधी रोड, पीतमपुरा, पूसा और रिज इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार
वही अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का AQI 93 था, जो “संतोषजनक” श्रेणी में आता है। अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता इसी स्तर पर रहने की उम्मीद है।जून में शहर में 88 साल में सबसे ज़्यादा बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक, 27 जून को सुबह 8:30 बजे से 28 जून को सुबह 8:30 बजे के बीच दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई।

