Weather Update : सर्दी के सितम से लोगों की हालत खराब है शीतलहर से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं तो घने कोहरे के चलते रेल, हवाई और सड़क यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि सड़क यातायात हादसे बढ़ रहे हैं।
घने कोहरे के चलते हवाई उड़ाने, रेल, सड़क यातायात हो रहा प्रभावित
कोहरे के चलते कई ट्रेनें अपने समय से कई की घंटे लेट चल रही हैं। प्रशासन के अनुसार घने कोहरे के चलते अंतरराष्ट्रीय लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुई हैं और कुल 53 उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में घना कोहरा छाए रहने की और ठंड के प्रकोप की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए बताया प्रदेश में फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की संभावनाएं नहीं हैं 20 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा
ये भी पढ़ें : Greater Noida: नानी ने नाती का कराया अपहरण, 2 लाख रुपये में बेचा, 3 आरोपी गिरफ्तार
आईएमडी ने घने कोहरे, शीतलहर और ठंड के प्रकोप की चेतावनी की जारी
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में आज 17 जनवरी को घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में तो इस बार सारे ठंड के रिकार्ड तोड़ दिए मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इस बार देश में ठंड के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं। (Weather Update)

