उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में गुरुवार को Delhi का अधिकतम तापमान कुछ कम हुआ लेकिन मौसम की मार । भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। हालांकि, “येलो” अलर्ट अभी भी प्रभावी है।
Delhi में मतदान के दिन ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी ने 25-27 मई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट भी जारी की है। ज्ञात हो की राष्ट्रीय राजधानी Delhi की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होना है। पिछले दिनों में गर्मी की आशंका के कारण राष्ट्रीय राजधानी में ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, क्योंकि अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 42.4 डिग्री और सोमवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस था।
राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस
इस बीच, भारत के बड़े हिस्से में आज लगातार सातवें दिन भीषण गर्मी रही, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 16 स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।
गर्मी की स्थिति अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी
आईएमडी ने कहा कि Delhi में यह भीषण गर्मी की स्थिति अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के गुना में सबसे अधिक 46.6 डिग्री, गुजरात के अहमदाबाद में 45.9 डिग्री, उत्तर प्रदेश के ओरई में 45 डिग्री और पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के सिरसा में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

