weather : मौसम विभाग ने राजधानी में अगले 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया है। जिसके बाद एक बार फिर से दिल्ली में मानसून की बारिश वापसी हो रही है। मानसून की वापसी के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक दिल्ली एनसीआर में सामान्य बारिश ही हुई है, लेकिन इस सामान्य बारिश से राजधानी में जन जिवन प्रभावित हुआ है।
सबसे अधिक बारिश वाले इलाके
सोमवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं ने weather को और खुशनुमा बना दिया, जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। सबसे अधिक बारिश आया नगर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
दिल्ली के सबसे गर्म इलाके
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, इसके बाद तेज हवाएं चलीं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। weather विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आया नगर में 1.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। रिज क्षेत्र सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई सामान्य
अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: पालम में 32.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 32.4 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 के साथ हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। अधिकांश क्षेत्रों में एक्यूआई 100 से अधिक था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद में 40 एक्यूआई के साथ सबसे साफ हवा थी। इसके विपरीत, नोएडा में 78, ग्रेटर नोएडा में 98, गुरुग्राम में 68 और फरीदाबाद में 56 एक्यूआई था।

