नई दिल्ली। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद मशहूर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को एक नया चिठ्ठी लिखा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्र में सुकेश जैकलीन की तारीफ करते हुए नए गीत ‘यिम्मी यिम्मी’ के लिए बधाई दी । इसके साथ साथ सुकेश ने चिठ्ठी में इस बात का भी ऐलान किया कि इस गाने को सबसे ज्यादा बार देखने वाले पहले 100 लोगों को वो IPHONE गिफ्ट करेगा।
सुकेश के लेटर में क्या है ?
जैकलीं को लिखे लेटर में सुकेश ने लिखा, ‘मेरी प्यारी जैकलीन, बेबी, मैंने हाल ही में तुम्हारी कुछ तस्वीरें देखीं। उसमें आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तुम मेरे लिए आज की सिंड्रेला हो। बेबी, मुझे हमेशा इस तरह खुश रखने के लिए धन्यवाद। इस कठिन समय में भी मुझे विशेष महसूस कराने के लिए धन्यवाद। आपने अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं ताकि मैं उन्हें देख सकूं और आपका प्यार महसूस कर सकूं। सुकेश ने अपने लेटर में यह भी कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने मुझे एक बार फिर दिखाया है कि आपका प्यार मेरे लिए कितना मायने रखता है और मैं आपके लिए कितना मायने रखता हूं। इन सबके बावजूद, आप अभी भी मेरी वजह से दर्द और नकारात्मकता का सामना कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात क्या वो खास चीज़ हमारे पहले वैलेंटाइन का हिस्सा थी, जो मैंने तुम्हें दी थी।
यिम्मी यिम्मी गाना 100 मिलियन व्यूज पार कर रहा : सुकेश
जैकलीन का नया गाना यम्मी यम्मी को को लेकर सुकेश ने अपने लेटर में लिखा कि बेबी यिम्मी यिम्मी’ गाना 100 मिलियन व्यूज पार कर रहा है। बेबी आप बॉलीवुड की असली रानी हैं। इसके साथ ही आप सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सेलिब्रिटी भी हैं। मैं उन सभी दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस वीडियो को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्पेशल ट्रैक को काफी सराहना मिली है। ये गाना इस साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन जाएगा।
इन्हें मिलेगा IPHONE
सुकेश ने कहा कि जैसा कि मैंने जैकी के जन्मदिन पर वादा किया था, उसी तरह यिम्मी यिम्मी गाना को सबसे ज्यादा देखने वाले 100 दर्शकों को मेरी ओर से एक IPHONE उपहार में दिया जाएगा। यह सब मेरे व्यक्तिगत स्तर पर किया जाएगा।

