देश में इन दिनों सीबीआई और ईडी एजेंसियों की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है और इससे देश की राजनीति का सियासी पारा हाई है और सियासत में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिल रहें। केंद्र की भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है तो वहीं विपक्षी भाजपा वालों पर निशाना साधते हुए तीखे शब्दों के वार कर रही है और कह रही है भाजपा एजेंसियों को गलत फायदा उठाकर सभी नेताओं पर झूठे इल्जाम लगाकर जेल भेजने में लगी हुई है।
केंद्र की भाजपा और विपक्षी इय समय आमने सामने रणभूमि में महाभारत के जैसा युद्ध लड़ रहें हैं। मनीष सिसोदिया जबसे जेल में हैं तब से लगातार भाजपा पर कड़े शब्दों का प्रहार करते हुए लिखा रहें है केंद्र सरकार पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने लिखा कि भाजपा लोगों को जेल में डालने की राजनीति कर रही है। हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं।
वहीं तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा तेजस्वी ने पुराने आरोपों का जिक्र किया और कहा कि अब कथित 600 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि पुराने दावों को लेकर अब तक हिसाब नहीं दिया। भाजपा देश में कट्टर कूटनीति और भ्रामक राजनीति करने में जुटी हुई है।
अब आप तो जानते हैं कि भाजपा चुप बैठने वालों में से तो है नहीं। तमाम विपक्षी हमलों के बाद अब भाजपा ने चुप्पी तोड़ते हुए विपक्ष पर करार पलटवार करते हुए मनीष सिसोदिया, तेजस्वी यादव और कविता को आड़े हाथ ले लिया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा और केंद्रीय जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता की पुष्टि की, उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार करने में कोई राजनीतिक प्रतिशोध शामिल नहीं है और केंद्रीय जांच एजेंसियां केवल ‘भ्रष्ट’ मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं जो एक घोटाले में शामिल हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लगातार विपक्षी पर करारा प्रहार करते हुए मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आड़े हाथ लिया, उन्होंने कहा कि सिसोदिया इस वक्त भ्रष्टाचार के ‘नशे में’ हैं। वह शर्मनाक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद करते रहे हैं।
जब भ्रष्टाचारी पकड़े जाते हैं तो वे उस मुद्दे पर कभी बात नहीं करते, उन्हें भी अंदर से पता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। कोई भी आरोपी पाक साफ होकर सामने नहीं आ रहा है और सार्वजनिक रूप से यह दावा नहीं कर रहा है कि वह इस भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है।
गौरव भाटिया ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो पलटूराम हैं लालूप्रसाद यादव और उनकी पत्नी पर कार्रवाई की मांग उन्होनें खुद की थी और अब जब तेजस्वी की बात आई तो वो इसके बारे में बात नहीं करना चाहते क्यों?
गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का शासन “पूरी तरह से भ्रष्टाचार का समय” था। 2G घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल घोटाला जैसे कई घोटाले ग्रैंड ओल्ड पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान हुए थे। भाटिया ने कहा “मैं यह स्पष्ट कर दूं कोई भी भ्रष्ट व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और कानून पूरी ताकत से अपना काम करेगा।”

